दक्षिणकाली नगरपालिका में नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी
काठमांडू, १६ मई । काठमांडू जिला स्थित दक्षिणकाली नगरपालिका प्रमुख में नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार मोहन बस्नेत ७२०१ मत के साथ विजयी हुए हैं । उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी नेकपा एमाले के उम्मीदवार श्रीराम आचार्य ने ५१९२ मत प्राप्त किया है । नव निर्वाचित मेयर बस्नेत इससे पहले वि.सं. २०७४ साल में सम्पन्न चुनाव में भी विजयी हुए थे, यह उनका दूसरा कार्यकाल है । इसीतरह उमपेयर पद में नेपाली कांग्रेस की ओर से ही बसन्ती तामाङ विजयी हुई है ।

