सर्लाही जिला स्थित हरिपुर नगरपालिका में कांग्रेस उम्मीदवार पंजीयार निर्वाचित
सर्लाही, १६ मई । सर्लाही जिला स्थित हरिपुर नगरपालिका प्रमुख में नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार गोपाल पंजीयार निर्वाचित हो गए हैं । निर्वाचित पंजीयार ने ६९३८ मत प्राप्त किया है । उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी नेकपा माओवादी केन्द्र के सुनिल बुढाथोकी ने ३०५१ मत प्राप्त किया है ।
उपमेयर पद में भी नेपाली कांग्रेस से ही निलम राय यादव ५५५३८ मत के साथ विजयी हुई हैं । दूसरे स्थान में रहे एकीकृत नेकपा समाजवादी की उम्मीदवार शिला कार्की ने ४०७६ मत प्राप्त किया है ।

