मतपेटिका में अधिक मत होने को लेकर धनौजी गांवपालिका में बबाल, पुलिस को हवाई फायर करनी पड़ी
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
धनौजी गांव पालिका में मतपेटिका में मत पत्र अधिक रहने को लेकर कांग्रेस तथा लोसपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुयी। वाद में आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी शुरू कर दी है जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हूए है। उग्र भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस को पांच राउण्ड हवाई फायर करनी पड़ी है तथा अश्रुगैस छोड़ने पड़े है। जिला प्रशासन धनुषा ने धनौजी गांव में सेना भेजी है। बार्ड दो के चुनाव में नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार राज कुमार साह को 1514मत मिला है वही लोसपा उम्मीदवार जीवेन्द्र मिश्र को 1156मत मिला है। रिकार्ड से अधिक मतपत्र मतपेटिका में पाये गयेहै। इसी तरह की गड़बड़ी नगराइन नगरपालिका में हुआ है। वहां भी मतगणना स्थगित है।


