चुनावी जीत की जश्न में दो की मौत
सल्यान, १६ मई । देशव्यापी चुनावी परिणाम सार्वजनिक हो रहा है, जीतनेवाले जश्न मना रहे हैं । ऐसी ही क्रम में सल्यान जिला में एक छोटी सी लापरवाही के कारण चुनावी जी की जश्न में दो लोगों की मौत हो गई है ।
घटना सल्यान जिल्ला कुमाख गांवपालिका की है, जहां चुनावी जश्न के दौरान गाडी में करेन्ट लगने से २ व्यक्ति की मौत हो गई है और १० घायल हो गए हैं । कुमाख गांवपालिका में नेपाली कांग्रेस और नेकपा एमाले की बीच चुनावी गठबंधन हुई थी । चुनाव में गठबंधन की ही जीत हुई है । इसी खुशी में जीत की जश्न मनाने के लिए गाडी की छत मे रहकर बस्नेतज्यूला से शान्ति बाजार की ओर जा रहे लोग विजली की तार में टच हो गए थे ।
पुलिस ने कहा है कि घटना की बिस्तृत विवरण आना बांकी है, मृतकों की पहचाना होना भी बांकी है, घायलों को उपचार के लिए चौर जहारी अस्पताल ले जा रहा है ।

