258 पालिकाओं की अंतिम मत परिणाम सार्वजनिक, 118 पालिका के साथ नेपाली कांग्रेस सबसे आगे
काठमांडू, १७ मई । वैशाख ३० गते सम्पन्न स्थानीय चुनाव की मत परिणाम सार्वजनिक हो रहा है । कूल ७५३ पालिकाओं में से अभी तक 258 पालिकाओं की अंतिम मत परिणाम सार्वजनिक हो चुका है, यह आज सुबह 8:30 बजे तक की मत परिणाम है ।
सर्वजनिक मत परिणाम अनुसार नेपाली कांग्रेस 118 पालिका में जीत हासिल करते हुए प्रथम पार्टी के रुप में आगे आई है । इसीतरह नेकपा एमाले ने 70, नेकपा माओवादी केन्द्र ने 56, नेकपा एकीकृत समाजवादी पार्टी ने 4 और जनता समाजवादी पार्टी ने 2 पालिकाओं में जीत हासिल की है । 8 पालिकाओं में स्वतन्त्र तथा अन्य पार्टियों ने जीत हासिल की है ।
उपप्रमुख तथा उपाध्यक्ष पद में भी नेपाली कांग्रेस आगे है । सार्वजनिक अंतिम मत परिणाम अनुसार नेपाली कांग्रेस ने 114, एमाले ने 75, माओवादी ने 51, एकीकृत समाजवादी ने 9, जसपा ने 3 पालिकाओं में उपप्रमुख तथा उपाध्यक्ष पद में जीत हासिल की है ।
जारी मतगणना और परिणाम अनुसार नेपाली कांग्रेस 192 पालिकाओं में लीड कर रही है । इसीतरह नेकपा एमाले 122, माओवादी केन्द्र 58, जनता समाजवादी पार्टी 27, एकीकृत समाजवादी 17, लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी 11 और अन्य 22 स्थानों में आगे हैं ।

