जनमत पार्टी ने खोला प्रथम खाता, हनुमाननगर कंकालिनी नगरपालिक में वीरेन्द्र माझी विजयी
काठमांडू, १८ मई । सप्तरी जिला स्थित हनुमाननगर कंकालिनी नगरपालिका प्रमुख में डा. सीके राउत नेतृत्व की जनमत पार्टी के उम्मीदवार वीरेन्द्र माझी निर्वाचित हुए हैं । माझी ने ६४०७ मत प्राप्त किया है । उन्होंने जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के उम्मीदवार शैलेश साह को पराजित किया है । साह ने ६२४६ मत प्राप्त किया है । हनुमानगर कंकालिनी नगरपालिका में मेयर पद जीतते ही जनमत पार्टी ने स्थानीय चुनाव में अपना खाता खोला है ।

