रौतहट स्थित राजदेवी नगरपालिका में एकीकृत समाजवादी से यादव विजयी
रौतहट, १८ मई । रौतहट जिला राजदेवी नगरपालिका प्रमुख में नेकपा एकीकृत समाजवादी के उम्मीदवार भिखारी यादव विजयी हुए हैं । उन्होंने ७०५२ मत प्राप्त किया है । विजयी यादव के निकटतम प्रतिस्पर्धी नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार धीरेन्द्र सिंह ने ३७०७ मत प्राप्त किया है । उपमेयर पद में समाजवादी के ही राजकुमारी देवी ५८४२ मत प्राप्त कर विजयी हुई है । उनके निकटतम प्रतिस्पर्धी नेपाली कांग्रेस की उम्मीदवार अर्चना कुमारी यादव ने ३१४९ मत प्राप्त किया है ।

