सामाजिक विकास मंत्री के पुत्र शैलेन्द्र कुमार साह को जनमत पार्टी ने दी पटकनी

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
सप्तरी जिला के हनुमान नगर कंकालिनी नगरपालिका में जनमत पार्टी के उम्मीदवार वीरेन्द्र मांझी ने जनता समाजवादी पार्टी से मेयर के चुनाव लड़ रहे शैलेन्द्र कुमार साह को161मत से हरा कर जनमत पार्टी का देश में खाता खोलने में कामयाब रहा।जनमत पार्टी के उम्मीदवार बीरेन्द्र मांझी को 6हजार 407मत मिले वही शैलेन्द्र कुमार साह को6हजार 246मतही मिले। शैलेन्द्र कुमार साह मधेश सरकार में सामाजिक विकास मंत्री नवल किशोर साह के पुत्र हैं।

