सर्लाही स्थित चन्द्रनगर गांवपालिका में नेपाली कांग्रेस से महतो विजयी
सर्लाही, १८ मई । सर्लाही जिला स्थित चन्द्रनगर गांवपालिका प्रमुख में नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार राज कुमार महतो विजयी हुए हैं । उन्होंने ३९९५ मत प्राप्त किया है । उनके निकटतम प्रतिस्पर्धी नेकपा माओवादी केन्द्र के उम्मीदवार लोकेन्द्र मुखिया ने ३५३६ मत प्राप्त किया है । गांवपालिका उपाध्यक्ष पद में माओवादी केन्द्र से गीता देवी महतो ३८६० मत प्राप्त कर विजयी हुई है । उनके निकटतम प्रतिस्पधर्मी एवं नेपाली कांग्रेस की उम्मीदवार मंजू देवी ने २९५८ मत प्राप्त किया है । स्मरणीय है, चन्द्रनगर लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी के नेता राजेन्द्र महतो का गृह नगर भी है ।

