प्रधानमन्त्री और मन्त्री खुलेआम भ्रष्टाचार में लिप्त हैंः गजुरेल

काठमांडू, १८ मई । सत्ताधारी दल नेकपा माओवादी केन्द्र के नेता तथा पूर्व मन्त्री हरिबोल गजुरेल ने दावा किया है कि सिंहदबार के भीतर प्रधानमन्त्री और मन्त्री खुलेआम भ्रष्टाचार में लिप्त हैं । आज आयोजित प्रतिनिधिसभा बैठक को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘सरकार के प्रधानमन्त्री और मन्त्री खुलेआम भ्रष्टाचार कर रहे हैं, यही तथ्य आ रहा है ।’
सिंहदरबार स्थित विभिन्न मन्त्रालय एवं सरकारी कार्यालय में ‘मैं भ्रष्टाचार नहीं करता हूं और करने भी नहीं दूंगा’ लिख कर साइनबोर्ड रखा है, इसी पर टिप्पणी करते हुए नेता गजुरेल उल्लखित वाक्य बोला है । उन्होंने कहा है कि जो लिखा गया है, यहां उसके विपरित काम हो रहा है । उन्होंने कहा– ‘मैं कल सिंहदरबार गया था, वहां लिखा है कि मैं भ्रष्टाचार नहीं करता हू और करने भी नहीं दूंगा ।’ उनका कहना है कि यह सब मजाक सिवाय कुछ नहीं है ।
सिंहदबार में रहकर भ्रष्टाचार करनेवाले प्रधानमन्त्री और मन्त्री को गला पकड कर बाहर लाने के लिए भी उन्होंने जोर दिया । नेता गजुरेल ने कहा– ‘जो लिखा है, क्या हम लोग उसको दिखते ही रह जाएंगे या भ्रष्टाचार करनेवाले प्रधानमन्त्री और मन्त्री को गला पकड़ कर बाहर लाएंगे ? हम लोग क्यों ऐसा नहीं कर सकतें ?’

