कपिलवस्तु नगरपालिका में जसपा उम्मीदवार पौडेल और गुप्ता विजयी
कपिलवस्तु, १९ मई । कपिलवस्तु नगरपालिका प्रमुख में जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के उम्मीदवार सुदीप पौडेल विजयी हुए हैं । उन्होंने ११९०६ मत प्राप्त किया । उनके निकटतम प्रतिस्पर्धी नेकपा एमाले के उम्मीदवार राजेशकुमार गुप्ता ने ८७८२ मत प्राप्त किया है । इसीतरह नेपाली कांग्रेस से प्रतिस्पर्धा करनेवाले किरण सिंह ने ७०५१ मत प्राप्त किया है ।
उप–मेयर पद में जसपा से ही सुनीता गुप्ता निर्वाचित हुई हैं । उन्होंने ९५७० मत प्राप्त किया है । उनके निकटतम प्रतिस्पर्धी नेकपा एमाले की उम्मीदवार तुलासादेवी पाण्डे ने ९३७९ मत प्राप्त किया है । इसीतरह तीसरे स्थान में रहे नेपाली कांग्रेस उम्मीदवार नसरिन खातुन ने ७८३१ मत प्राप्त किया ।

