पश्चिम नलपरासी स्थित रामग्राम नगरपालिका में एमाले उम्मीदवार यादव विजयी
नवलपरासी, १९ मई । पश्चिम नलवपरासी स्थित रामग्राम नगरपालिका में नेकपा एमाले के उम्मीदवार धनपद यादव विजयी हुए हैं । यादव ने ७७२९ मत प्राप्त किया । उनके निकटतम प्रतिस्पर्धी नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार नरेन्द्र कुमार गुप्ता ने ६१९१ मत प्राप्त किया । गुप्ता निर्वतमान मेयर भी हैं ।
इसीतरह उपमेयर पद में राप्रपा की सम्झौता चौधरी विजयी हुई हैं । चौधरी ने ६४७१ मत प्राप्त किया है । उन्होंने नेकपा एमाले उम्मीदवार लक्ष्मी क्षेत्री को ८५ मत अन्तर से पराजित किया ।

