पर्सा जिला स्थित पटेर्वासुगौली गांवपालिका में कांग्रेस उम्मीदवार विजयी
पर्सा, १९ मई । पर्सा जिला स्थित पटेर्वासुगौली गांवपालिका प्रमुख और उप–प्रमख पद में नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार दिनेशकुमार चौधरी और ममता चौधरी विजयी हुए हैं । प्रमुख पद में निर्वाचित निदेशकुमार ने ५१४४ मत प्राप्त किया और उप–प्रमुख ममता ने ४४४४ मत प्राप्त किया है ।
विजयी दिनेश कुमार के निकटतम प्रतिस्पर्धी नेकपा एमाले के उम्मीदवार हरिनारायण चौधरी ने ३९४४ और ममता की निकटतम प्रतिस्पर्धी एमाले उम्मीदवार मञ्तुरा देवी ने ४०१३ मत प्राप्त किया । स्मरणीय बात तो यह भी है कि वि.सं. २०७४ साल में सम्पन्न स्थानीय चुनाव में दिनेश कुमार हरिनारायण से पराजित हो गए थे । इस बार हरिनारायण दिनेश कुमार से पराजित हो गए ।
पटेर्वासुगौली गांवपालिका में कूल ५ वार्ड है, ४ वार्ड में नेपाली कांग्रेस और १ वार्ड में नेकपा एमाले ने जीत हासिल की है ।

