पालिका में लोसपा की प्रथम जीत, सप्तरी स्थित महादेवा गांवपालिका में मण्डल विजयी
सप्तरी, १९ मई । लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) ने भी पालिका में प्रथम जीत हासिल की है । सप्तरी जिला स्थित महादेवा गांवपालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर लोसपा के उम्मीदवार विजयी हो गए हैं । लोसपा उम्मीदवार सुनिल मण्डल ४५७० मत के साथ गांवपालिका अध्यक्ष में निर्वाचित हो गए हैं । उनके निकटतम प्रतिस्पर्धी नेपाली कांग्रेस के दीपक कुमार यादव ने २२०५ मत प्राप्त किया ।
इसीतरह उपाध्यक्ष पद में भी लोसपा के ही अर्चना कुमारी यादव विजयी हो गई हैं । उन्होंने ३८६७ मत प्राप्त किया । उनकी निकटतम प्रतिस्पर्धी सुष्माकुमारी मण्डल ने २२५३ मत प्राप्त किया है ।

