सिद्धार्थनगर नगरपालिका प्रमुख में कांग्रेस उम्मीदवार खान निर्वाचित
रुपन्देही १९ मई । रुपन्देही स्थित सिद्धार्थनगर नगरपालिका प्रमुख में नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार इस्तियाक अहमद खान निर्वाचित हो गए हैं । खान ने ९१३४ मत प्राप्त किया है । उनके निकटतम प्रतिस्पर्धी राप्रपा के उम्मीदवार सागर प्रताप राणा ने ८१३७ मत प्राप्त किया है । उपमयेयर पद में नेकपा एमाले उम्मीदवार उमा अधिकारी ८८१३ मत के साथ विजयी हुई हैं । उनके निकटतम प्रतिस्पर्धी राप्रपा की विनिता गुप्ता ने ६५४४ मत प्राप्त किया है ।

