Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री देउवा एवं अमेरिका की विशेष समन्वयक उजरा जेया की मुलाकात में 659 मिलियन अमेरिकी डालर की मदद की घोषणा

 

काठमांडू

तिब्बती मुद्दों के लिए अमेरिका की विशेष समन्वयक उजरा जेया ने  प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा  से मुलाकात की। दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों समेत आपसी हित के कई मुद्दों पर चर्चा की। देउबा और जेया के बीच बैठक बालूवाटार में प्रधानमंत्री के आवास पर हुई। उजरा जेया  नागरिक सुरक्षा, लोकतंत्र और मानवाधिकार के लिए अमेरिकी अवर विदेश मंत्री भी हैं।

देउबा  ने ट्वीट कर कहा कि नागरिक सुरक्षा, लोकतंत्र और मानवाधिकार पर अमेरिकी अवर विदेश मंत्री  उजरा जेया के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए खुशी हुई। हमने नेपाल-अमेरिका संबंधों और आपसी हितों के मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।  विदेश मंत्रालय के अनुसार बैठक के दौरान नेपाल अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों और आपसी हित के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

यह भी पढें   बूढ़ीगंडकी नदी में अचानक से भारी बाढ़, लोगों से अत्यधिक सतर्कता बरतने का आग्रह

विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहीं उजरा जेया नेपाल की तीन दिवसीय यात्रा के सिलसिले में शुक्रवार को यहां पहुंची हैं। नेपाल पहुंचने के बाद जेया ने नेपाल को अमेरिका की 659 मिलियन अमेरिकी डालर की मदद की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अमेरिका नेपाल सहायता समझौते पर बेहद खुशी है जो एक लोकतांत्रिक और समृद्ध भविष्य के लिए हमारे साझा दृष्टिकोण का समर्थन करने के लिए 659 मिलियन अमेरिकी डालर की मदद प्रदान करेगा।

यह भी पढें   कांग्रेस महाधिवेशन - सह-महामंत्री पदों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी, चुनावी सरगर्मी तेज

उजरा जेया  ने बौद्ध स्तूप का भी दौरा किया और नेपाल के समृद्ध धार्मिक, स्थापत्य और सांस्कृतिक इतिहास की प्रशंसा की। जेया नेपाल पहुंचने से पहले भारत गईं थीं। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से गुरुवार को दी गई जानकारी के मुताबिक 17 से 20 मई तक अपनी भारत यात्रा के दौरान उजरा जेया  ने विदेश सचिव विनय क्वात्रा  समेत वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मुलाकात की और आपसी हित के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com