Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इस्लामिक देश के इतिहास में पहली बार फ्लाइट का पूरा संचालन महिला‌ओं द्वारा

 

दुबई, आइएएनएस।

इस्लामिक देश के इतिहास में पहली बार एक फ्लाइट रवाना हुई जिसका संचालन पूरी तरह से महिलाओं ने किया। अधिकारियों ने बताया कि सऊदी अरब में सिर्फ महिलाओं के संचालित विमान ने पिछले हफ्ते उड़ान भरी थी।

इसके साथ ही यह देश की इकलौती ऐसी फ्लाइट बन गई जिसमें क्रू की सभी सदस्य महिलाएं थी। बता दें कि यह एक छोटी घरेलू उड़ान थी जो महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन गई। सऊदी अरब की फ्लाइअडील एयरलाइंस की यह बजट फ्लाइट थी। सऊदी उड्डयन के इतिहास में पहली बार महिलाओं के दल ने विमान को सफलतापूर्वक उड़ाया।

यह भी पढें   राष्ट्रवाद, मधेश, सुगौली संधि और बालेन विवाद : राकेश मिश्रा के तर्कों का विश्लेषण

रियाद से जेद्दा तक का था हवाई सफर

ए-320 विमान की उड़ान संख्या 117 ने रियाद से उड़ान भरकर जेद्दा तक का हवाई सफर तय किया था। एयरलाइन के प्रवक्ता इमाद इस्कंदरानी ने बताया कि सात सदस्यीय चालक दल में सभी महिलाएं थीं और अधिकांश सऊदी नागरिक थीं। इनमें से यारा जान सऊदी अरब की सबसे युवा महिला पायलट हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ सालों में सऊदी अरब ने अपनी महिलाओं को थोड़ा-थोड़ा करके आजादी देना शुरू किया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2020 के अंत में सरकारी कर्मचारियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़कर 33 फीसद हो गई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *