सोशल मीडिया को कानून और टैक्स के दायरे में लाया जाएगा
काठमांडू, २४ मई । सरकार ने घोषणा किया है कि विद्युतीय प्रणाली से व्यवसायिक रुप में संचालित सामाजिक संजालों को अब कानून और टैक्सी की दायरे में लाया जाएगा । आर्थिक वर्ष २०७९–०८० साल के लिए सरकार की नीति तथा कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने इसकी जानकारी दी है ।
नीति तथा कार्यक्रम में यह भी उल्लेख है कि सूचना प्रविधि की सुरक्षित प्रयोग के लिए साइबर सुरक्षा प्रणाली लागू करते हुए डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम भी संचालन किया जाएगा । इसीतरह डिजिटल नेपाल फेमवर्क की प्रभावकारी कार्यान्वयन से सार्वजनिक सेवा को सरल, सहज, सुलभ और परादर्शी बनाने का घोषणा भी सरकार ने किया है ।

