धनुषा जिला के 18पालिका के मेयर, गाव पालिका अध्यक्ष ने लीं पद एवं गोपनीयता की शपथ

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
मंगलवार को धनुषा जिला के सभी जीते 18मेयर तथा गांव पालिका के अध्यक्ष को जिला निवार्चन पदाधिकारी ब्रजेश प्याकुरेल एक साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर इस पर धनुषा जिला के सी. डी. ओ. सहित अन्य आला अधिकार मौजूद थे। पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के बाद जनकपुरधाम के नव निर्वाचित मेयर लाल किशोर साह ने जनकपुरधाम उप महानगर पालिका आकर मेयर कक्ष में आकर कार्य भार संभाला।

