दाङ में मिनी ट्रक की ठोक्कर से पैदल यात्री की मौत
काठमांडू, ३० मई । दाङ स्थित पूर्व–पश्चिम राजमार्ग अन्तरर्गत राप्ती गांवपालिका–४, श्रीनारायण चौक में मिनी ट्रक की ठोक्कर से एक पैदल यात्री की मौत हो गई है । मरनेवाले ५२ वर्षीय बोलु गिरी हैं । भालुवाङ से लमही की और जा रहे लु.अ.अ.जे ७००३ नम्बर की गिरी को ट्रक ने आज सुबह ठोक्कर दिया था । इलाका पुलिस कार्यालय भालुवाङ के अनुसार गिरी की घटनास्थल में ही मौत हो गई थी । शव पोस्टमार्टम के लिए लमही अस्पताल में रखा है । मिनी ट्रक और चालक पुलिस के नियन्त्रण में है ।

