त्रियुगा नगरपालिका के मेयर में कांग्रेस उम्मीदवार बस्नेत की जीत निश्चित
उदयपर, ३० मई । उदयपुर जिला स्थित त्रियुगा नगरपालिका के मेयर पद में नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार वसन्त बस्नेत की जीत सुनिश्चित हो गई है । ३८३७४ मत गणना समाप्त होने के बाद बस्नेत ने १३२६३ मत प्राप्त किया है । दूसरे स्थान में रहे नेकपा एमाले के उम्मीदवार भागवत राउन ने ११२३२ मत प्राप्त किया है । बस्नेत को प्राप्त मत राउत की तुलना में २०२३ अधिक है । अब सिर्फ १८०५ मत गणना होना बांकी है । इसीलिए बस्नेत की जीत सुनिश्चित हो गई है । लेकिन उपमेयर पद में एमाले उम्मीदवार महेश्वरी राई की अग्रसता है । उन्होंने १२८७६ मत प्राप्त किया है । दूसरे स्थान में रहे कांग्रेस उम्मीदवार सरिता राई ने ११४५१ मत प्राप्त किया है ।

