Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चार लाख पचास हजार भारतीय रूपये के साथ गिरफ्तार

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । रविवार को महोतरी जिला के भारत नेपाल सीमा के सम्सी गांव के मस्जिद के पास से चार लाख पचास हजार रुपए भारतीय रुपये के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति विहार केरहने वाले हैं। जे. एच. ओ. वन. डब्लू नंबर के मोटर की जांच के बाद भारतीय रुपये मिले। प्लास्टिक बैग मेंपांच सौ के 896नोट तथा कुछ दो हजार के नोट मिलाकर कुल चार लाख पचास हजार नोट थे। पुलिस ने उस ब्यक्ति को मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया है, तथा अनुसंधान के लिए पथलैया भेज दिया है। उपयुक्त जानकारी महोतरी जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली है। शंका किया जा रहा है की कहीं ये नोट तो जाली तो नहीं है? इन दिनों बड़ी संख्या में जाली नोट का कारोबार करने का गैंग दोनो देशों में सक्रिय हैं।

यह भी पढें   रोल्पा में आज भूकंप के झटके

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com