Thu. Feb 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुर्घटनाग्रस्त जहाज में धनुषा के एक ही परिवार के सात सदस्य शामिल

 

रविवार से सम्पर्कविहीन तारा एयर आज  सुबह दुर्घटनाग्रस्त  अवस्था में मिला है । जिसमें कोई भी जीवित नहीं मिला है ।

मुस्ताङ के थासाङ गाँवपालिका–२ में दुर्घटना हुए जहाज में धनुषा के एक ही परिवार के सात  लोग थे ।

तारा एयर के अनुसार उक्त विमान में चालक दल के तीन सदस्य सहित २२ यात्री सवार थे जिसमें धनुषा के मिथिला नगरपालिका–११ लोटा गाँव के सात लोग थे ।

यह भी पढें   सोने की कीमत में उछाल

जहाज में राजनकुमार गोले, उनके पिता इन्द्रबहादुर गोले, माँ राममाया तामाङ, काका पुरुषोत्तम गोले, काकी तुलसादेवी तामाङ, मामा मकरबहादुर तामाङ और मामी सुकुमाया तामाङ के होने की पुष्टि परिवार के सदस्यों ने की है ।

गोले परिवार मुक्तिनाथ दर्शन के लिए विमान से जोमसोम जा रहे थे ।

दुर्घटनाग्रस्त जहाज में १३ नेपाली, चार भारतीय, दो जर्मन नागरिक और चालक दल के तीन सदस्य सहित २२ सवार थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *