Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माओवादी पार्टी से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पार्टी की ओर प्रशिक्षण

 

काठमांंडू, १ जून । हाल ही में सम्पन्न स्थानीय चुनाव में नेकपा माओवादी केन्द्र की ओर से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पार्टी की ओर से प्रशिक्षण होने जा रहा है, जो आज से काठमांडू में शुरु होने वाला है । माओवादी केन्द्र का कहना है कि समाजवाद निर्माण का आधार स्थानीय तह ही है, स्थानीय तह से ही समाजवाद निर्माण की पृष्ठभमि बनाने के उद्देश्य से माओवादी जनप्रतिनिधियों को दो दिनों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।
कार्यक्रम में स्थानीय सरकार संचालन, सेवा प्रवाह, विकास निर्माण, सुशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा, बजट संबंधी विषय तथा कानून निर्माण जैसे विषयों में प्रशिक्षण दी जाएगी । बताया गया है कि प्रशिक्षक में पार्टी के शीर्ष नेता एवं संघीयताविद्, अर्थतन्त्र के विज्ञ, पूर्व न्यायाधिवक्ता, स्थानीय सरकार संचालन विज्ञ, पूर्व प्रशासक आदियों की सहभागिता रहेगी । प्रशिक्षण कार्यक्रम काठमांडू कमलपोखरी स्थित कुमारी हाल (पुरानी) में रखा गया है, जो आज सुबह ११ बजे पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड उद्घाटन करने जा रहे हैं ।
प्राप्त सूचना अनुसार प्रशिक्षण में गांवपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगरपालिका के प्रमुख, उप–प्रमुख और कुछ स्वतन्त्र रुप में निर्वाचित जनप्रनिधियों की सहभागिता रहेगी, बतयाा गया है कि ऐसे जनप्रतिनिधयों की संख्या २६० रहेनवाला है । उद्घाटनसत्र में पार्टी अध्यक्ष प्रचण्ड और पार्टी नेता नारायणकाजी श्रेष्ठ जनप्रनिधियों को प्रशिक्षण देने जा रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *