मिथिला पेंटिंग कलाकार के निधन पर मेयर मनोज कुमार साह द्वारा शोक व्यक्त

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । मिथिला पेंटिंग की सिद्धहस्त कलाकार चन्दा के निधन पर जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्व. चंदा साह मिथिला पेंटिंग के सिद्धहस्त कलाकार थीं। उनकी बनायी पेंटिंग नेपाल सहित कई देशों में खूब ख्याति पायी। स्व. चंदा साह जनकपुरधाम उप महानगर पालिका वार्ड 9के नवनिर्वाचित परमेश्वर साह की धर्म पत्नी हैं। 44साल की उम्र में 14गते(28म)ईमें निधन हो गया है।

