चलचित्र (सिनेमा) की बिकास के लिए गोष्ठी आयोजित
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
सोमवार को महोतरी जिला के वर्दीवास केपंचधुरा होटल के सभागृह में चलचित्र तथा लोकसंचार प्रवर्द्धन बोर्ड मधेश प्रदेश के सदस्य वी. एन. पटेल की अध्यक्षता में गोष्ठी आय की गयी। गोष्ठी में सिनेमा के निर्माण सहित सिनेकर्मी का तथ्यांक सहित कई अन्य बिषयों पर बिचार बिमर्श हुयी। इस गोष्ठी में चलचित्र तथा लोकसंचार प्रवर्द्धन बोर्ड के मधेश प्रदेश के कार्यालय प्रमुख चन्देश्वर साह प्रमुख अतिथि थे। गोष्ठी में सदस्य पुष्पा यादव, अशोक दत्त, नायक सरोर निराला, गीतकार रुद्रसेन शर्मा, नर्तकी सुप्रीना श्रेष्ठ सहित महोतरी जिला के कई सिने कलाकार उपस्थित थे।



