भूकंप ने काठमांडू घाँटी को हिलाया, केन्द्रबिन्दू भक्तपुर
काठमांडू, ११ जून । आज शनिबार सुबह २ः३६ में भूकंप ने काठमांडू घाँटी को हिलाया है । भूकंप का प्रभाव काठमांडू घाँटी और आपपास के जिला में हुआ है । राष्ट्रीय भूकंप मापन केन्द्र के अनुसार भूंकप का केन्द्रबिन्दू भक्तपुर जिला चाँगुनारायण के आसपास है । प्राप्त सूचना अनुसार भूकंप ४.७ म्याग्निच्यूट का था । भूंकप के कारण सोए हुए काठमांडू के लोग जग कर घर से बाहर निकल गए थे । स्मरणीय है, वि.सं. २०७२ साल के भूंकप के बाद नेपाल में बार बार छोटी छोटी भूकंप का झटका होता आया है ।

