रुपन्देही स्थित होटल की छत से गिर कर २४ वर्षीय यादव की मौत
भैरहवा, ११ जून, रुपन्देही स्थित भैरहवा होटल की छत से गिर कर २४ वर्षीय अमित यादव की मौत हो गई है । यादव रुपन्देही जिला कोटिहिमाई गांवपालिका के स्थायी निवासी हैं । रुपन्देही पुलिस ने कहा है कि यादव को आज सुबह मृत अवस्था में पाया गया है ।
पुलिस की प्रारम्भीक अनुसंधान से पता चला है कि युवक अपने दोस्तों के साथ होटल में रहने के लिए पहुँचे थे । होटल चार तला की है, लेकिन वह कौनसी तले से गिर गए पता नहीं है । होटल मालिक का कहना है कि होटल से कुछ पैसा भी गायब हुआ है । अनुमान किया जा रहा है कि होटल में चोरी करने के लिए वे लोग पहुँच थे, भागते वक्त गिर गए ।
पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में अनुसंधान जारी है ।

