नुपूर शर्मा के बिरोध में मुस्लिमों ने निकाली आक्रोशपूर्ण रैली

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपूर शर्मा द्वारा हजरत मोहम्मद के अपशव्द कहे जाने के को लेकर जुमे के नमाज के बाद वीरगंज में मुस्लिमों ने आक्रोशपूर्ण रैली निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में मुसलमानों ने भाग लिया। गनीमत यह रही के वे भारत की तरह पत्थरबाजी नहीं किए। रैली में शामिल कुछ युवा हुड़दंग करने की कोशिश जरुर कीं, लेकिन फिर वे शांत हो गए। रैली को लेकर जिला प्रशासन ने पुलिस की गश्त तेज कर दी थी।

