Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रवी लामिछाने ने घोषणा किया ‘राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी’, प्रधानमन्त्री और मुख्यमन्त्री प्रत्यक्ष निर्वाचित करने के लिए प्रस्ताव

 
रवी लामिछाने, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २१ । कुछ दिन पहले पत्रकारिता छोड़कर राजनीति में प्रवेश घोषणा करनेवाले रवी लामिछाने ने ‘राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी’ नामक राजनीतिक दल घोषणा किया है । काठमांडू में आज आयोजित एक कार्यक्रम के बीच उन्होंने पार्टी का नाम घोषणा घोषणा किया और कहा है कि वह आज तक पंजीकृत किसी भी राजनीतिक पार्टी में प्रवेश कर राजनीति करनेवाले नहीं हैं ।
पार्टी घोषणा कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए लामिछाने ने कहा कि अब देश के प्रधानमन्त्री और मुख्यमन्त्री का चुनाव प्रत्यक्ष निर्वाचित प्रणाली से होना चाहिए । स्वतन्त्र उम्मीदवारी घोषणा करनेवालों को अपने पार्टी में शामील होने के लिए भी उन्होंने आग्रह किया । उन्होंने यह भी कहा है कि राष्ट्रीय चुनाव में सहभागिता के लिए किसी भी उम्मीदवार को पार्टी की आन्तरिक चुनाव में चयन होना जरुरी है । लामिछाने का कहना है कि पार्टी की आन्तरिक चुनाव में उत्तिर्ण होने के बाद ही उनके पार्टी से प्रदेश तथा संघीय एवं समानुपातिक उम्मीदवार बन सकते हैं । इसी तर प्रधानमन्त्री और मुख्यमन्त्री के उम्मीदवार बनने के लिए भी पार्टी की चुनाव में विजयी होना अनिवार्य है ।
प्रस्तावित राष्ट्रिय स्वतन्त्र पार्टी की चुनाव चिन्ह घंटी रखा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com