मैं जेल जाने के लिए तैयार हूं, लेकिन वर्तमान इम्बोस्ड प्लेट स्वीकार्य नहीं हैः रावल

काठमांडू, २२ जून । नेकपा एमाले के नेता डा. भीम रावल ने कहा है कि वर्तमान इम्बोस्ड नम्बर प्लेट किसी भी हालात में स्वीकार्य नहीं हो सकता । बुधबार आयोजित संघीय संसद् की राज्य की निर्देशक सिद्धान्त, नीति तथा दायित्व का कार्यान्वयन तथा अनुगमन समिति बैठक को बोलते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । उनका कहना है कि वर्तमान इम्बोस्ट नम्बर प्लेट को स्वीकार करने के बदले वह जेल जाने के लिए तैयार हैं ।
समिति में डा. रावल ने कहा– ‘मैं इम्बोस्ड नम्बर प्लेट प्रयोग नहीं करुंगा । अगर सरकार की ओर से एक साल की जेल सजाय हो जाता है तो मैं उसके लिए तैयार हूँ ।’ स्मरणीय है, सरकार ने बागमती और गण्डकी प्रदेश में संचालन होनेवाला सवारी साधन में इम्बोस्ड नम्बर अनिवार्य किया है । लेकिन इसमें प्रयोग भाषा, सुरक्षा चुनौती और गुणस्तर को लेकर आलोचना हो रही है ।

