सांस्कृतिक कार्यक्रम से भाव विभोर हो रहेहैं-तीर्थयात्री
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से आये तीर्थयात्रियो के मनोरंजन के लिए मैथिली सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम जानकी मंदिर में रखा गया है।जनकपुरधाम के चर्चित रंगदर्पण के कलाकारो द्वारा नृत्य तथा संगीत कार्यक्रम परोसा जा रहाहैं।कार्यक्रम में मधेश प्रदेश के वन,उद्योग,पर्यटन मंत्री शत्रुघ्न महतो,भारतीय बाणिज्य दूतावास वीरगंज के बाणिज्य महादूत नीतेश कुमार,जानकी मंदिर के उतराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव सहित कई गणमान्य लोग मंचासीन हैं। कार्यक्रम संचालन बाबा सिकंदर कर रहे हैं।






