जनकपुरवासियो के स्वागत से धन्य हो गया-तीर्थ यात्री
जनकपुरधाम, मिश्रीलाल मधुकर।भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से पांच तीर्थ यात्री जनकपुरधाम पहुंचे है। भारत के विभिन्न राज्यो के तीर्थ यात्री है।इस तीर्थ यात्रियोंमें अधिक लोगो की उम्र 60से अधिक हैं। कलकत्ता से आए विश्वनाथ चौधरी तथा उनकी पत्नी पुष्पा चौधरी नेपाल प्रथम वार आए है।यहां के लोगो के व्यवहार से काफी प्रसन्न हैं। जानकी मंदिर के दर्शन से काफी खुश दिखे। उनका कोलकोता में अपना व्यापार है।व्यपार अपने बच्चो को सौंप कर तीर्थ यात्रा पर आएहै।इसी तरह मधुवनी जिला के राजनगर प्रखंड के सुगौना गांव के हरे कृष्ण चौधरी अपनी पत्नी के साथ आए है।वे दिल्ली नगरनिगम के उच्चतर माध्यमिक बिद्यालय में प्रिंसिंपल से रिटायर्ड हुए है।उन्होने कहा की पर्यटक ट्रेन का ठहराव कमतौल स्टेशन पर हो या सीतामढी से ही अहिल्या स्थान तथा गौतम कुंड का दर्शन तीर्थ यात्रियो को करावें।दोनो रामायण से जुड़ी हुयी हैं।जनकपुरधाम से प्रस्थान के बाद पंथपाकर जो सीतामढी मार्ग से ही कुछ दूरी पर हैं।यात्रियों को वहां भी दर्शन कराने की व्यवस्था करें।पंथपाकर में सीताजी की डोली अयोध्या जाते समय कुछ देर के लिए रुकी थी। कुछ यात्री जानकी मंदिर के समीप मद्यमांस की बिक्री पर रोक लगाने की भी बात कहीं हैं।






