Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सभापति देउवा के प्रति शेखर समूह की असन्तुष्टी, अलग ही भेला आह्वान करने की तैयारी

 

काठमांडू, ३० जून । नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा की कार्यशैली प्रति असन्तुष्टी व्यक्त करते हुए पार्टी नेता डा. शेखर कोइराला समूह ने अपने पक्षधरों की भेला आयोजन की तैयारी की है । असन्तुष्ट समूह का कहना है कि सभापति देउवा पार्टी विधान के विपरित कार्य कर रहे हैं । भातृ संगठनों की नेतृत्व चयन, विभाग गठन, नीति महाधिवेशन जैसे मुद्दों में सभापति की ओर से विधान कार्यान्वन नहीं हो रहा है, इसी विषय को लेकर सभापति के ऊपर दबाव बढाने के लिए शेखर समूह ने भेला की तैयारी की है ।
स्मरणीय है, कुछ समय पहले नेपाल विद्यार्थी संघ, तरुण दल, किसान संघ और जनजाति संघ में सभापति देउवा ने नयां नेतृत्व चयन किया है । असन्तुष्ट समूह का कहना है कि उस समय नेतृत्व चयन करते वक्त पार्टी के भीतर कोई भी विचार–विमर्श नहीं हुई, देउवा ने व्यक्तिगत निर्णय से नेतृत्व चयन किया, जो पार्टी केन्द्रीय समिति के निर्णय विपरित है । बताया गया है कि अन्य भातृ संस्थाओं को पूर्णता प्रदान करने के लिए भी सभापति देउवा क्रियाशील नहीं हैं ।
नेपाली कांग्रेस की पार्टी विधान अनुसार दो महीनों के भीतर पार्टी केन्द्रीय समिति बैठक होना चाहिए, लेकिन चैत्र महीना के बाद बैठक नहीं हो रहा है । बैठक से पूर्व रणनीति तय करने के लिए भी शेखर समूह ने भेला की तैयारी की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *