Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रामेछाप से काठमांडू आ रही यात्रू बस दुर्घटना, १२ की मौत, दो दर्जन घायल

 

काठमांडू, ५ जुलाई । रामेछाप से काठमांडू आ रही यात्रु बाहक बस दुर्घटना हुई है, दुर्घटना में १२ यात्रुओं की मौत हो गई है । प्राप्त सुचना अनुसार दो दर्जन यात्रु घायल हो गए हैं ।
जिला पुलिस कार्यालय रामेछाप के अनुसार रामेछाप जिला सुनापति गांवपालिका हेलिदेवी से काठमांडू की ओर आ रही बा३ख ८३९६ यात्रु बस आज सुबह १० की आसपास लुभुघाट में दुर्घटना हो गई थी । बताया गया है कि ५ पुरुष और ४ महिला (कूल ९ यात्रुओं) की घटनास्थल में ही मौत हो गई है, बांकी ३ घायलों की मृत्यु उपचार के दौरान धुलिखेल अस्पताल में हुई है । गम्भीर घायल ३ यात्रुओं को हेलिकॉप्टर से काठमांडू लाया गया है । बताया गया है कि दुर्घटना में २१ यात्रु घायल हैं, उसमें से १५ यात्रुओं को उपचार के लिए धुलिखेल लाया गया है ।
पुलिस ने कहा है कि मृतकों की पहचान होना बांकी है, उद्धार कार्य जारी है । मृतकों की अपनेजनों को खबर की गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *