Thu. Jul 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस महामन्त्री थापा द्वारा अर्थमन्त्री शर्मा को बर्खास्त करने के लिए प्रधानमन्त्री को सुझाव

 
गगनकुमार थापा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ५ जुलाई । नेपाली कांग्रेस के महामन्त्री एवं सांसद् गगन थापा ने अर्थमन्त्री दनार्दन शर्मा को पद से बर्खास्त करने के लिए प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा को सुझाव दिया है । सोमबार आयोजित प्रतिनिधिसभा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अगर अर्थमन्त्री शर्मा स्वविवेक प्रयोग कर पद से इस्तिफा नहीं देते हैं तो प्रधानमन्त्री को एक्सन लेना चाहिए और उनको बर्खास्त करना चाहिए ।
महामन्त्री शर्मा ने कहा कि अर्थमन्त्री के संबंध में संसद् के भीतर और बाहर गम्भीर प्रश्न उठ रहा है, परिस्थिति को सामान्य बनाने के लिए नैतिकता के आधार पर उनको पद से इस्तिफा देना चाहिए । उन्होंने आगे कहा– ‘अगर इस्तिफा नहीं देतें हैं तो उनको बर्खास्त करना चाहिए और घटना के संबंध में अनुसंधान होना चाहिए, तत्काल प्रधानमन्त्री को एक्सन लेना होगा ।’ महामन्त्री थापा ने कहा है कि आज अर्थमन्त्री के ऊपर जो प्रश्न उठ रहा है, उसके ऊपर छानबिन नहीं की जाती है तो गलत नजिर स्थापित होनेवाला है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *