Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव की तिथि प्रस्ताव करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग

 

काठमांडू, ५ जुलाई । प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा से मिलकर प्रदेश तथा संघीय चुनाव की तिथि प्रस्ताव करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग लगी है । प्राप्त सूचना अनुसार बुधबार और बिहिबार के भीतर चुनावी तिथि प्रस्ताव होने के संभावना है । निर्वाचन आयोग स्रोत के अनुसार आयोग के पदाधिकारी आज ही प्रधानमन्त्री देउवा से मिलना चाहते थे, लेकिन समय प्राप्त नहीं हो सका ।
आयोग ने कहा है कि संघ और प्रदेश का चुनाव एक ही तिथि में हो सकता है, यही निर्णय के साथ आयोग ने अपनी तैयारी शुरु की है । आयोग ने यह भी कहा है कि अगर एक ही चरण में चुनाव सम्पन्न किया जाता है तो लागत कम हो जाएगा । लेकिन सुरक्षा निकाय के पदाधिकारियों ने दो चरण में चुनाव सम्पन्न करने के लिए सुझाव दिया है ।
प्राप्त सूचना अनुसार आयोग की ओर से कार्तिक ३० गते एवं मार्गशीर्ष महीना के प्रथम हफ्ता चुनाव की तिथि प्रस्ताव होने की संभावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *