भारतीय बाणिज्य दूतावास द्वारा मंगलवार को दो हितकारी संस्था को एम्बुलेंस प्रदान

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । 5जून को भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज द्वारा एक समारोह के बीच दो एम्बुलेंस प्रदान किया गया। भारतीय बाणिज्य महादूत ने ग्रीन सिटी सामुदायिक प्रहरी सेवा केंद्र वीरगंज तथा ग्रामीण विकास संस्था जनकपुरधाम के प्रतिनिधि को चाभी सौंपे। 3जुलाई को भारत के राजदूत श्री नवीन श्रीवास्तव द्वारा नेपाल के शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधि मंत्री श्री देवेन्द्र पौडेल की उपस्थिति में नेपाल के हितकारी संस्था के लिए 75एम्वुलेंस हस्तांतरण किए थे। इसी के तहत दोनो एम्बुलेंस हैं।




