राज्य विरुद्ध अपराध आरोप में वित्त मंत्री शर्मा विरुद्ध पुलिस में जाहेरी देने की तैयारी

काठमांडू, ६ जुलाई । वित्त मंत्री जनार्दन शर्मा के विरुद्ध नेपाल पुलिस में जाहेरी पंजीकृत करने की तैयारी हुई है । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी की ओर से ऐसी दरखास्त दी जा रही है । पार्टी प्रवक्ता ज्ञानेन्द्र शाही ने कहा है कि इसके लिए कानून व्यवसायियों के साथ विचार–विमर्श हो रही है ।
प्रवक्ता शाही ने कहा कि बजट निर्माण के दौरान विदेशी नागरिकों के साथ–साथ वित्त मन्त्रालय से असंबंधित व्यक्तियों का हस्तक्षेप हुआ है और इसमें वित्त मंत्री शर्मा की प्रत्यक्ष संलग्नता है ।

