वित्त मंत्री विवाद के कारण सचिव मरासिनी अनिश्चित काल के लिए छुट्टी में

काठमांडू, ६ जुलाई । वित्त मंत्री जनार्दन शर्मा बजट निर्माण प्रकरण में विवाद के आने के कारण वित्त सचिव मधु कुमार मरासिनी ने अनिश्चित समय के लिए छुट्टी ली है । अनिश्चितकालीन छुट्टी लेने से पहले सचिव मरासिनी ने प्रधानमन्त्री, वित्त मन्त्री और मुख्य सचिव से मौखिक अनुमती ली है । लेकिन औपचारिक रुप में उन्होंने सिर्फ दो दिनों की छुट्टी ली है ।
बताया जाता है कि मन्त्री शर्मा के साथ साथ मरासिनी भी विवाद में आने की संभावना है, इसीलिए उन्होंने विवाद में आने से पहले ही छुट्टी ली है । स्मरणीय है– आर्थिक वर्ष २०७९–८० के लिए बजट निर्माण करते समय अर्थ मन्त्री शर्मा ने मन्त्रालय के साथ सरोकार न रखनेवाले व्यक्ति को मन्त्रालय में लाकर हस्ताक्षेप किया है, ऐसा आरोप के कारण मन्त्री शर्मा को पद से इस्तिफा देने के लिए दवाब बड़ रहा है ।
प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले ने बजट सार्वजनिक होने से एक दिन पहले का सिसिटिभी भीडियो फुटेज सार्वजनिक करने के लिए माग किया है । लेकिन बता दिया कि भीडियो फुटेज डिलिट हो चुका है, जिसके चलते वित्त मंत्री और भी विवाद में पड़े हैं । संभावना है कि वित्त मंत्री आज अपने पद से इस्तिफा देंगे, इसके संबंध में विचार–विमर्श हो रही है ।

