Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वित्त मंत्री शर्मा के इस्तिफा की संभावना ! संसद् बैठक दो घंटों के लिए स्थगित

 
जनार्दन शर्मा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ६ जुलाई । बजट में गैरकानून संशोधन संबंधी विषयों को लेकर वित्त मंत्री जनार्दन शर्मा विवाद में हैं । चारों ओर उनको पद से इस्तिफा देने के लिए दबाव हो रहा है । ऐसी ही पृष्ठभूमि में वित्त शर्मा आज के लिए तय संसद् बैठक को सम्बोधन करने जा रहे है । प्राप्त सूचना अनुसार संसद् बैठक को सम्बोधन करने के बाद वित्त मन्त्री शर्मा की ओर से इस्तिफा आने की संभावना है ।
लेकिन नेकपा एमाले ने कहा है कि शर्मा नैतिक रुप में पतन हो चुके हैं, इसीलिए उनको संसद् में सम्बोधन करना नहीं दिया जाएगा । शर्मा आबद्ध माओवादी केन्द्र का कहना है कि शर्मा और बजट संशोधन संबंधी विषय में माओवादी छानबिन के लिए तैयार है । माओवादी का कहना है कि इसके लिए शर्मा को संसद् में सम्बोधन करने की अधिकार मिलना चाहिए ।
आज सुबह ११ बजे संसद् बैठक का समय तय हुआ था । लेकिन १ बजे तक बैठक शुरु नहीं हो सका । विवादों के बीच सभामुख अग्निप्रसाद सापकोटा ने दो घंटों के लिए संसद् बैठक स्थगित कर दिया है । बैठक का समय अपरान्ह २ बजे के लिए तय हुआ है । इस बीच में नेकपा एमाले और माओवादी केन्द्र के बीच अर्थमन्त्री शर्मा और बजट संशोधन संबंधी विषय को लेकर वार्ता की कोशीश मो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *