शहरी विकास मंत्री ने जनकपुरधाम में नये वस पार्क का किया शिलान्यास

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
गुरुवार को नेपाल के शहरी विकास मंत्री मेटमणि चौधरी ने जनकपुरधाम के जीरो माइल के पास नये वस पार्क का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नये वस पार्क वनने से नेपाल सहित भारत के यात्री को सहुलियत होगी। इससे जनकपुरधाम में पर्यटकों की बृद्धि होगी।
शिलान्यास के अवसर पर बोलते हुए मधेश प्रदेश के वन, उद्योग, उद्योग तथा पर्यटन मंत्री शत्रुघ्न महतो ने कहा कि विश्व के करोड़ो हिन्दूओं के आस्था का केंद्र जनकपुरधाम सड़क, रेल तथा हवाई सेवा से जुड़ी है। नये वस अड्डा बनने से जनकपुरधाम व्यवसायिक तथा धार्मिक दृष्टि से लाभ मिलेगा। लोसपा के नेता तथा जनकपुर अंचल व्यवसायी संघ के अध्यक्ष मनोज चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न शिलान्यास इस कार्यक्रम में जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, पूर्व मेयर लाल किशोर साह, जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव, वार्डाध्यक्ष राघवेन्द्र साह सहित, शहरी विकास मंत्रालय के सचिव रमेश कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। चार वीघा में 10 करोड़, 28लाख,66हजार429 रुपये की लागत से नये वस पार्क 15महीने में निर्माण होने का लक्ष्य रखा गया है।



