उपराष्ट्रपति पुन और नव नियुक्त भारतीय राजदूत बीच भेटवार्ता
काठमांडू, ७ जुलाई । उपराष्ट्रपति नन्दबहादुर पुन और नेपाल के लिए नव नियुक्त भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव के बीच भेटवार्ता हुई है । उपराष्ट्रपति पुन से मिलने के लिए राजदूत श्रीवास्तव आज बिहिबार उपराष्ट्रपति भवन पहुँच गए थे । उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार भेटवार्ता के दौरान दो देशों की आपसी सम्बन्ध और सहकार्य संबंधी विषयों को लेकर बातचीत हुई है ।
भेटवार्ता के दौरान उपराष्ट्रपति पुन ने कहा है कि नेपाल और भारत के बीच व्यापार घाटा उच्च है, इसको सन्तुलन में रखने के लिए भारत की भूमिका महत्वपूर्ण है । राजदूत श्रीवास्तव ने कहा है कि नेपाल के साथ भारत का सम्बन्ध विशिष्ट है, दो देशों की साझा सवाल में दो देशों के बीच सहकार्य होना आवश्यक है । उन्होंने यह भी कहा है कि उनके कार्यकाल में नेपाल–भारत सम्बन्ध को और भी सुदृढ बनाने का प्रयास किया जाएगा ।

