भारत सरकार के अनुदान सहयोग में निर्मित दो विद्यालय भवनों का उद्घाटन

काठमांडू,07 जुलाई । काठमाडौं स्थित भारतीय राजदूतावास के प्रथम सचिव श्री करुण वंशल ने आज कपिलवस्तु जिला के महाराजगञ्ज नगरपालिका–९ में अवस्थित शिवभरी माध्यमिक विद्यालय और श्री जानकी उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए निर्माण किए गए विद्यालय भवनों उद्घाटन किया ।
शिक्षा क्षेत्र में भारत–नेपाल विकास सहकार्य अन्तर्गत सामुदायिक विकास परियोजना के रुप में भारत सरकार के आर्थिक सहयोग नेरु. ५ करोड ९२ लाख लागत में यह परियोजनाआगे बढाई गई है । भारत स्वतन्त्रता का ७५ वर्ष का उत्सव मनारहा है । इसी अवसर पर “क्ष्लमष्ब२ठछ आजादी का अमृत महोत्सव” के एक हिस्सा के रुप में इस परियोजना का उद्घाटन किया गया है ।


