चिनियां कम्युनिष्ट पार्टी के विदेश विभाग प्रमुख आ रहे हैं नेपाल भ्रमण में
काठमांडू, ७ जुलाई । चिनियां कम्युनिष्ट पार्टी (सीपीसी) के नव नियुक्त विदेश विभाग प्रमुख लिउ जियानचाओ आगामी आइतबार नेपाल भ्रमण में आ रहे हैं । परराष्ट्र मन्त्रालय ने इस बात की पुष्टी की है । मन्त्रालय ने कहा है कि यह सद्भाव भ्रमण है । बताया गया है कि पार्टीगत जिम्मेवारी बहन करने के बाद पार्टीगत सम्बन्ध कायम देशों में भ्रमण करना और उहाँ स्थित पार्टियों के साथ भेटवार्ता करना चिनियां परम्परा है, इसी प्रसंग मेंलिउ चियानचाओ नेपाल आ रहे हैं । यह चार दिनों की नेपाल भ्रमण है ।
प्राप्त सूचना अनुसार नेपाल भ्रमण के दौरान राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी, प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा, नेकपा एमाले और नेकपा माओवादी के शीर्ष नेताओं के बीच भेटवार्ता होना निश्चित है । बताया गया है कि सभामुख अग्निप्रसाद सापकोटा के साथ भी भेटवार्ता होने की संभावना है ।

