Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमला

 

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमला हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी जापान के नारा शहर में उन पर फायरिंग हुई है। गोली लगने से भाषण के दौरान आबे गिर पड़े। वह संसद के उच्च सदन के लिए रविवार को होने वाले चुनाव से पहले एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद आबे को कार्डियक अरेस्ट आया। फिलहाल उनकी स्थिति काफी नाजुक है। डॉक्टरों का कहना है कि वह अपनी अंतिम सांसें गिन रहे हैं। बचने की संभावना नहीं के बराबर है।

यह भी पढें   गांँधी-शास्त्री जयंती पर बच्चों को मिली शिक्षा की सौगात।

साइट पर मौजूद एक शख्स ने कहा कि उसने बंदूक की गोली चलने की आवाज सुनी और उसने देखा कि आबे को खून बह रहा था। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद वह बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

‘एनएचके’ ने घटना का फुटेज जारी किया है, जिसमें आबे को सड़क पर गिरते हुए देखा जा सकता है। साथ ही कई सुरक्षाकर्मी उनकी ओर भागते हुए नजर आ हैं। आबे जब जमीन पर गिरे तो उन्होंने अपने सीने पर हाथ रखा हुआ था और उनकी कमीज पर खून लगा हुआ देखा गया।

यह भी पढें   "संभावना" रक्सौल के मंच पर दिखा भारत–नेपाल मैत्री का रंग

पुलिस ने बताया कि उसने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक बंदूक बरामद हुई है। संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस संदिग्ध ने आबे को भाषण के दौरान पीछे से गोली मारी। संदिग्ध हमलावर की उम्र 40 साल है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com