Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग यूनिट (क्षे.मु.) रक्सौल की टीम ने दो नाबालिग नेपाली निर्भयाओं को मानव तस्करों के हाथों में पड़ने से रोका…

 


दिनांक 08.07.2022 दिन शुक्रवार, इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने रक्सौल में राम जी चोक के पास से दो 15 वर्षीय नेपाली निर्भयाओं को मानव तस्करों के शिकंजे में जाने से रोक लिया तथा नेपाल पुलिस को एन.जी.ओ. माइती नेपाल के सरंक्षण में सौंपा गया.
रक्सौल में एएचटीयू टीम ने दो नेपाली निर्भयाओं को तस्करों के हाथो में जाने रोक दिया, निर्भयाओं को तस्करों द्वारा दिल्ली में झांसा दे कर बुलाया जा रहा था. रात्री में 1145 बजे रक्सौल से आनन्द विहार वाली ट्रेन से निर्भयाओं को दिल्ली आने को कहा गया था.
दोनों नाबालिग तीन दिन पहले काठमांडू से घर वालों को बिना बताये घर का सोना और पैसा ले कर निकल गयीं थी. अभिवावक ने दोनों को बहुत खोजा पर कहीं कोई पता नहीं चला उन्होंने नेपाल में एफ.आई.आर. भी दर्ज करवायी थी.
घर वालों को सोशियल मीडिया में इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा का नंबर मिला. उन्होंने एएचटीयू से प्रार्थना करते हुए कहा की हमारी बच्ची को वापस लाने में सहायता कीजिये. एएचटीयू टीम के इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने उन्हें आश्वासन दिया और कहा कि जल्दी ही उनकी बच्चियों को वापस लाया जाएगा.
भाषा व् अन्य पूछताछ के कारणों को लेकर माइती नेपाल (एन.जी.ओ.) को सम्पर्क किया गया उनके आने पर, दोनों नाबालिग से जब बात की गयी तो उन्होंने पहले तो इधर उधर की बातें कहीं कि हम तो दिल्ली अपने रिश्तेदार के यहाँ जा रहे थे जब उनसे पूछा कि रिश्तेदार कहाँ रहते हैं तो वो पता नहीं बता पाए. जब उनसे कहा गया कि तो घर से रूपये और सोना क्यों ले कर भागे? तब भी वो कोई उत्तर नहीं दे पाए. जब उनके फ़ोन चेक किये गए तो कोई उन्हें दिल्ली आने के मैसेज कर रहा था और उनसे रूपये और सोना लाने के संदर्भ में बात कर रहा था. इन्वेस्टीगेशन टीम अब उस व्यक्ति की जानकारी लेने में जुट गयीं है.
दोनों नाबालिगों को माइती नेपाल (एनजीओ) नेपाल प्रहरी बीरगंज को सौंप दिया गया और उनके अभिवावक को सूचना कर दी गयी है.
माइती नेपाल की हैड गोमा पोडेल ने कहा कि ए.एच.टी.यू टीम के साथ हम सदैव् सहयोग कर रहें हैं करते रहेंगे ए.एच.टी.यू टीम रक्सौल (मानव तस्करी रोधी ईकाई) बहुत लोगों का उद्दार कर रही है. उनका कार्य बहुत सराहनीय है.
ए.एच.टी.यू टीम के इंस्पैक्टर मनोज कु० शर्मा के साथ अन्य सहयोगी रहे मुख्य आरक्षक राम कुमार, महिला आरक्षी मोनिका, महिला आरक्षी मोनिका कल्पना बाजपेई. माइती नेपाल एन.जी.ओ. से कृष्णा राणा मगर, पूजा ठकुरी का भी सहयोग रहा.

यह भी पढें   कीर्तिपुर होल्डिंग सेंटर में पुलिस की बर्बरता: जेन-जी प्रदर्शनकारियों को बेरहमी से पीटा गया

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed