इजिप्ट और अस्ट्रेलिया के लिए राजदूत नियुक्त

काठमांडू, ११ जुलाई । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने इजिप्ट और अस्ट्रेलिया के लिए नये राजदूत नियुक्त किया है । राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार इजिप्ट के लिए सुशील कुमार लम्साल और अस्ट्रेलिया के लिए भरत कुमार रेग्मी आवासीय राजदूत के रुप में नियुक्त हुए हैं । रेग्मी संयुक्त राष्ट्र संघ कार्यालय, भियाना के लिए नेपाल के स्थायी प्रतिनिधि के रुप में भी नियुक्त हुए हैं । नियमानुसार प्रस्तावित राजदूत का नाम संसदीय सुनुवाई समिति से पास होने के बाद राष्ट्रपति से नियुक्ति दी जाती है ।

