Thu. Jul 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वर्तमान सरकार के ही कारण नेपाल की हालात श्रीलंका की तरह होने की संभावना हैः ओली

 
फाइल तस्वीर

काठमांडू, ११ जुलाई । नेकपा एमाले के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने दावा किया है कि वर्तमान सरकार के ही कारण नेपाल की आर्थिक हालात श्रीलंका की तरह होने की संभावना है । आज सोमबार विभिन्न संचार माध्यमों के सम्पादकों से बातचीत करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । उनका कहना है कि नेपाल की आर्थिक अवस्था भी श्रीलंका की तरह ही संकटग्रस्त होेने जा रही है ।
अध्यक्ष ओली ने दावा किया कि बजट निर्माण के दौरान अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश होना और हथियार खरीदने के लिए बजट विनियोजन होना इसका लक्षण है । उन्होने कहा– ‘अर्थमन्त्री के पक्ष में और हथियार खरीद प्रकरण में जो कुछ हो रहा है, उससे स्पष्ट है कि हम लोग सहज परिस्थिति में नहीं है । इसका प्रभाव कमजोर नहीं है, मुझे लगता है कि कम से कम हम लोगों की अवस्था श्रीलंका की तरह होने की संभावना है । अगर इसको नहीं रोका जाए तो उससे भी संकटपूर्ण अवस्था आ सकती है ।’
अध्यक्ष ओली का कहना है कि बजट निर्माण में जिस तरह अनावश्यक व्यक्तियों का हस्तक्षेप हुआ है, इसमें सिर्फ अर्थमन्त्री सहभागी हैं, ऐसा नहीं है । उन्होंने आगे कहा– ‘हथियार खरीद का निर्णय सिर्फ रक्षामन्त्री और अर्थमन्त्री से करने से होनेवाला नहीं है, बजट निर्माण में जो बदमासी हुई है, उसमें भी सिर्फ अर्थमन्त्री ही सभागी हैं, ऐसा नहीं है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *