Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा विजय पंडित को “भानु पदक” सम्मान प्रदान

 

विराटनगर, 12 जुलाई ।आदिकवि भानुभक्त आचार्य के 209वी जंयती के अवसर पर बिराटनगर, नेपाल में भानु मोरंग सांस्कृतिक समिति और भानु कला केंद्र संस्थान द्वारा एक भव्य साहित्यिक आयोजन में मेरठ लिटरेचर फेस्टिवल और नेपाल भारत साहित्य महोत्सव के आयोजक डा विजय पंडित को समस्त भारत व नेपाल में साहित्य व पर्यावरण संरक्षण – संवर्धन व अन्य सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘भानु पदक’ सम्मान प्रदान किया गया ।

यह भी पढें   इजिप्ट ने दर्ज की शिकायत

यह सम्मान प्रदेश नंबर एक के प्रदेश प्रमुख माननीय परशुराम खापुंग जी के करकमलों द्वारा माया पौडेल आशावादी जी, प्रचंड पौडेल आशावादी जी, डा घनश्याम परिश्रमी जी, विवश पोखरेल जी, देवी पंथी जी, करूणा झा जी, दधिराज सुबेदी जी, गंगा सुबेदी जी, मिलन सिंह जी सहित अनेक नेपाल की जानीमानी साहित्यिक व सामाजिक विभूतियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *